राज्यपंजाब

Ravneet Singh Bittu: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात; बजट रेल मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ रुपये का बजट जारी किया

Ravneet Singh Bittu: राजपुरा-चंडीगढ़ रेलवे लाइन का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह ट्रैक करीब 24 किलोमीटर लंबा बनेगा। योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है और इसके लिए 202.99 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Railway Ministry Ravneet Singh Bittu: राजपुरा-चंडीगढ़ रेलवे लाइन का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह ट्रैक करीब 24 किलोमीटर लंबा बनेगा। केंद्रीय सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है और इसके लिए 202.99 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय रेलवे मंत्री रवनीत सिंह बिट्ट ने की है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि 2 दो साल में इस प्रोजैक्ट को पूरा किया जाए। इस प्रोजैक्ट के पूरा होने से पूरा मालवा अपनी राजधानी से रेलवे के माध्यम से जुड़ जाएगा।

उनका कहना था कि पहले केंद्र और राज्य मिलकर धन देते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार पूरी जिम्मेदारी लेगी। इस समय रेल जंक्शन का काम शुरू हो जाएगा। उनका कहना था कि दो लाइनें बनाई जाएंगी: फिरोजपुर से पट्टी लाइन और तलवंडी साबो तक। पंजाब में 700 करोड़ रुपये का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक बने हुए सात महीने हुए हैं। लुधियाना और अमृतसर की मांग भी पूरी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मालवा क्षेत्र से हैं। उनका कहना था कि पहले रेलवे के विस्तार में माफिया बाधा डालते थे। वे इसका विस्तार नहीं चाहते थे। लेकिन अब वह इस दिशा में काम कर रहे हैं।

प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां सहयोग करें

बिट्ट ने पंजाब की हर राजनीतिक पार्टी से मदद की अपील की है। बिट्ट ने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप जमीन दी जाएगी। उनका कहना था कि इस रेल नैटवर्क पर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। जानकारी के अनुसार, राजपुरा के निकट गांव नलास से मोहाली के पास चंडीगढ़-लुधियाना लाइन पर पड़ते गांव सनेटा तक एक रेल लाइन बनाई जाएगी. इसका उद्देश्य है कि राजपुरा से चंडीगढ़ रेल लिंक को जोड़कर पंजाब के सबसे बड़े क्षेत्र मालवा के लोगों को चंडीगढ़ तक सस्ता सफर मिल सके। राजपुरा से पांच किलोमीटर की दूरी पर एक अतिरिक्त लाइन बनाई गई है. ऐसा किया गया है ताकि चंडीगढ़ जाते समय रेल इंजन को बदलने की आवश्यकता न पड़े और सफर कर रहे लोगों का अधिक समय बर्बाद न हो। इस लाइन के बनने से राजपुरा में स्थापित हो रही इंडस्ट्री सबसे अधिक लाभ उठायेगी। इसके अलावा युवा चंडीगढ़ या ट्राइसिटी में जॉब या पढ़ाई कर आसानी से अपने इलाकों में जा पाएंगे।

Related Articles

Back to top button