राज्यमध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav की उपस्थिति में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

मध्य प्रदेश मेंCM Mohan Yadav की मौजूदगी में योजना विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बीच एमओयू हुआ, जो जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास में सहयोग बढ़ाएगा।

CM Mohan Yadav की उपस्थिति में प्रदेश के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के व्यक्तित्व विकास केंद्र के बीच मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण समझौता पत्र (एम.ओ.यू.) का आदान-प्रदान हुआ। यह समझौता प्रदेश की दीर्घकालिक विकास योजना विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करेगा।

जल संरक्षण, सतत् कृषि और ग्रामीण आजीविका सृजन में सहयोग

इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों संस्थान जल संरक्षण, सतत् कृषि, ग्रामीण आजीविका सृजन, ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, गौधन संवर्धन, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे। यह समझौता सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार की पहलों को बल देगा।

Read:- CM Mohan Yadav: “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना 15 अगस्त…

पीपीपी मॉडल को बढ़ावा और नीतिगत निर्णयों में सहयोग

एम.ओ.यू. के माध्यम से सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा तथा योजनाओं के प्रभावी मूल्यांकन और व्यापक सर्वेक्षण के द्वारा प्रदेश की योजनाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इससे विजन@2047 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधियों की मौजूदगी| CM Mohan Yadav

समझौता पत्र के आदान-प्रदान के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी संजय शुक्ला, म.प्र. राज्य नीति आयोग के ऋषि गर्ग, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के रोहन जैन, अजित भास्कर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आर्ट ऑफ लिविंग की सामाजिक व विकासशील पहलें

पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था समग्र विकास एवं क्षमता विकास के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था विशेष रूप से पुलिसकर्मियों, वैज्ञानिकों, सशस्त्र बलों, पंचायती राज प्रतिनिधियों, युवाओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, वनीकरण, नशामुक्ति, जेल सुधार, सीमावर्ती गांव विकास जैसे क्षेत्रों में भी इसके कार्य चल रहे हैं।

सरकार के साथ सक्रिय भागीदारी

CM Mohan Yadav: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों के साथ सक्रिय भागीदारी रखती है। भारत सरकार के DoPT के ‘कर्मयोगी भारत’ कार्यक्रम के तहत सरकारी अधिकारियों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन भी संस्था द्वारा प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button