मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार के बाड़ा सुलेमान गांव का नाम ‘उधमपुरा’ करने का ऐलान किया। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई विकास योजनाओं की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम में उनका बलिदान राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबलिदान का मिसाल है। उधम सिंह ने भारत माता की आज़ादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देशवासियों के लिए एक प्रेरणा की मिसाल कायम की।
मुख्यमंत्री नायब सैनी सिरसा के गांव संघर सरिस्ता में डेरा बाबा भूम्मण शाह के शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां उन्होंने उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गुरु दरबार में लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कम्बोज समुदाय को कई सौगातें दीं, जिनमें पंचकूला में कम्बोज सभा को प्लॉट देने की घोषणा प्रमुख है। साथ ही फतेहाबाद, कैथल और जगाधरी में भी प्लॉट आवंटन के लिए प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार के बाड़ा सुलेमान गांव का नाम ‘उधमपुरा’ करने की घोषणा की, जो शहीद उधम सिंह के सम्मान में होगा। इसके अलावा बाबा भूम्मण शाह मुख्य धाम की भूमि पर उनके नाम से राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और अस्पताल के निर्माण की फिजिबिलिटी जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी से रंगोई नाले का निर्माण कर रामपुरा ढाणी तक पहुंचाने की योजना पर भी जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया।
ओबीसी वर्ग के लिए क्लास 1 व 2 श्रेणी की नौकरियों में आरक्षण की मांग को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और इसे लागू कराने के लिए ओबीसी आयोग को निर्देश दिया। अन्य मांगों को संबंधित विभागों में भेजकर उनका समाधान किया जाएगा।
शहीदी महासम्मेलन में नायब सैनी ने कहा कि उधम सिंह जैसे देशभक्तों ने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की नई चेतना जगाई। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और मदन लाल धींगड़ा जैसे वीरों को भी याद किया, जिनके बलिदान के बिना भारत की आजादी संभव नहीं थी।
इसके साथ ही उन्होंने अम्बाला में 1857 के सेनानियों की याद में बन रहे युद्ध स्मारक का जिक्र किया, जो नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान भी किया।
डेरा बाबा भूम्मण शाह के बाबा ब्रह्मदास ने युवाओं से अपील की कि वे शहीदों से प्रेरणा लें, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों को अपनाएं और नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मिलकर लड़ें।
also read:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहीद उधम सिंह की…
इस दौरान जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने जर्मन भाषा में मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें जर्मनी आने का न्यौता देते हैं। उन्होंने युवाओं को भी शहीद उधम सिंह से प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहने की सलाह दी।
यह ऐतिहासिक घोषणा शहीद उधम सिंह के सम्मान में हिसार के बाड़ा सुलेमान गांव का नाम ‘उधमपुरा’ करने से जुड़ी है, जो उनके बलिदान को सदियों तक याद रखने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
For More English News: http://newz24india.in



