रक्षाबंधन की तिलक थाली में क्या-क्या रखें? जानें शुभ सामग्री और पूजन विधि
तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिलक थाली में क्या-क्या रखना चाहिए और इन वस्तुओं का धार्मिक महत्व क्या है।
रक्षाबंधन की तिलक थाली में रखें ये 5 मुख्य चीजें
1. अक्षत (पूजा के चावल)
पूजन में उपयोग होने वाले अक्षत यानी साबुत सफेद चावल तिलक के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत लगाए जाते हैं, जिससे सफलता, ऐश्वर्य और समृद्धि की कामना की जाती है।
2. रोली या कुमकुम
रोली (कुमकुम) तिलक करने के लिए इस्तेमाल होती है। इसे हल्दी और चूने से भी घर पर तैयार किया जा सकता है। माथे पर तिलक शुभता, दीर्घायु और रक्षा का प्रतीक होता है।
3. राखी (रक्षा सूत्र)
रक्षा बंधन की थाली में राखी का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। परंपरागत रूप से थाली में सम संख्या में राखियां रखना शुभ माना जाता है। यह भाई की रक्षा और प्रेम का प्रतीक होती है।
4. मिठाई
राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाना परंपरा का हिस्सा है। यह रिश्ते में मधुरता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। आप घर की बनी मिठाई या बाज़ार से लाई गई कोई भी मिठाई थाली में रख सकते हैं।
5. दीपक (दीया)
दीपक या दीया थाली की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है। आरती उतारते समय दीपक जलाकर भाई की दीर्घायु और सुखद जीवन की प्रार्थना की जाती है।
राखी थाली सजाने के लिए अतिरिक्त सुझाव:
-
थाली में पुष्प (फूल), धूपबत्ती और नारियल भी रखें।
-
थाली को सुंदर रंगोली, गोटा-पट्टी या रिबन से सजाया जा सकता है।
-
चंदन और हल्दी भी थाली में रखकर भाई को तिलक किया जा सकता है।
-
चाहें तो थाली में भाई के लिए छोटा सा गिफ्ट या सिक्का भी शामिल करें।
रक्षाबंधन की तिलक थाली से जुड़ी मान्यताएं:
-
थाली में सभी चीजें शुद्धता और श्रद्धा से रखें।
-
भाई को तिलक करते समय मन में सकारात्मक विचार और मंगलकामनाएं रखें।
-
राखी बांधने से पहले भाई के दाएं हाथ की कलाई पर मौली बांधना भी शुभ माना जाता है।
Also Read:- घर में क्यों लगानी चाहिए 7 भागते हुए घोड़ों की तस्वीर?…



