ब्रज होली 2026: मथुरा-वृंदावन का रंग-बिरंगा होली कैलेंडर, लड्डू से लेकर हुरंगा तक
“ब्रज होली 2026: मथुरा-वृंदावन में लड्डू होली, लठमार होली, छड़ीमार, फूलों और हुरंगा होली के पूरे कैलेंडर के साथ तिथियाँ और महत्व।
ब्रज होली 2026: भारत में होली का त्योहार हर उम्र के लोगों के लिए खुशी और उल्लास लेकर आता है, लेकिन मथुरा और वृंदावन में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती है। ब्रज क्षेत्र में होली सिर्फ दो दिन नहीं, बल्कि करीब 40 दिनों तक मनाई जाती है। (ब्रज होली 2026) यहां की होली रंग, संगीत, भक्ति और परंपराओं से भरी होती है। मथुरा-वृंदावन में बसंत पंचमी से ही होली की शुरुआत होती है और रंग खेलने का सिलसिला होली तक चलता है।
ब्रज होली 2026 के प्रमुख आयोजन और तिथियाँ :
25 फरवरी 2026 (बुधवार) – लड्डू होली, बरसाना: राधा रानी मंदिर में भक्त एक-दूसरे पर लड्डू फेंककर खेलते हैं।
26 फरवरी 2026 (गुरुवार) – लठमार होली, बरसाना: महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं। यह होली हंसी-मजाक और भक्ति से भरी होती है।
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) – लठमार होली, नंदगांव: गलियां रंग और मस्ती से भर जाती हैं।
28 फरवरी 2026 (शनिवार) – फूलों की होली और विधवाओं की होली, वृंदावन: मंदिरों में फूलों की बारिश होती है और विधवाएं विशेष भक्ति-अनुष्ठान करती हैं।
also read:- Holi Ka Danda Kab Gadega 2026: माघ पूर्णिमा या होलाष्टक…
1 मार्च 2026 (रविवार) – छड़ी-मार होली, गोकुल: हल्की छड़ी से गोपियों और बालगोपालों की परंपरा याद की जाती है।
2 मार्च 2026 (सोमवार) – रमण रेती होली, गोकुल: भजन-कीर्तन और रंग-बिरंगे फूलों के साथ होली का जश्न।
3 मार्च 2026 (मंगलवार) – होलिका दहन, मथुरा और वृंदावन: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका का दहन।
4 मार्च 2026 (बुधवार) – रंगवाली होली (धुलंडी), मथुरा और वृंदावन: पूरे भारत में मनाई जाने वाली मुख्य होली।
5 मार्च 2026 (गुरुवार) – हुरंगा होली, दौजी मंदिर, बलदेव: महिलाएं पुरुषों के कपड़े फाड़कर उन्हें मारती हैं, यह भगवान बलराम और गोपियों की परंपरा को याद दिलाता है।
ब्रज होली की खासियत
ब्रज की होली में केवल रंग और पानी ही नहीं, बल्कि लड्डू होली, लठमार होली, छड़ीमार होली, फूलों वाली होली और हुरंगा जैसी परंपराएं भी शामिल हैं। विदेशी पर्यटक भी यहां की होली देखने और उसमें शामिल होने आते हैं। इस होली का हर आयोजन भगवान कृष्ण के जीवन और बालपन की कथाओं से जुड़ा हुआ है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



