भारत

लोकसभा में पीएम मोदी पर हमले की थी साजिश? बजट सत्र में ध्वनि मत से प्रस्ताव पास, 22 साल बाद इतिहास दोहराया गया

लोकसभा बजट सत्र में हंगामा, पीएम मोदी का भाषण रद्द, कांग्रेस पर संसद में हमले की साजिश के आरोप, 22 साल बाद इतिहास दोहराया गया, धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पास।

संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा संबोधन को रद्द कर दिया गया, जिससे राजनीतिक हलचल पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने लोकसभा में पीएम मोदी पर शारीरिक हमला करने की साजिश रची थी, जिसके चलते प्रधानमंत्री ने भाषण देने से परहेज किया। भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं।

सूत्रों ने बताया कि विपक्ष ने महिला सांसदों को प्रधानमंत्री के आसपास खड़ा कर विरोध जताने का निर्देश दिया था। एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी संसद में मौजूद थे और बोलने के लिए तैयार थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्पीकर ने सदन को स्थगित करने का निर्णय लिया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यह विरोध पहले से तय योजना के तहत किया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास घेराव जैसी स्थिति बना रहे थे। इसमें वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि जैसी सांसदों ने भी भाग लिया। उनके हाथों में ‘Do What Is Right’ लिखा बैनर था।

also read:- PM मोदी ने एनडीए सांसदों को चुनावों में संतुष्ट न होने की दी नसीहत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर जताई खुशी

इसके बावजूद गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पास कर दिया गया। यह घटना 22 साल बाद दोहराई गई है। इससे पहले 2004 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के समय भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बिना प्रधानमंत्री के जवाब के पास किया गया था।

संसदीय कार्य मंत्री और स्पीकर की तत्परता के कारण सदन में स्थिति नियंत्रण में रही। विपक्ष की लगातार नारेबाजी और व्यवधान के बावजूद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इस घटनाक्रम ने संसद में हंगामा और राजनीतिक विवाद दोनों को जन्म दिया है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button