शबरी जयंती 2026: 8 फरवरी को मनाया जाएगा माता शबरी का जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
शबरी जयंती 2026: 8 फरवरी को मनाएं माता शबरी का जन्मोत्सव। जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और लाभ।
शबरी जयंती 2026: शबरी जयंती हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल 2026 में यह पर्व रविवार, 8 फरवरी को पड़ रहा है। माता शबरी, भगवान राम की परम भक्त, अपने जीवन में दया, भक्ति और निष्ठा की अद्भुत मिसाल रही हैं। उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने के लिए भक्तजन इस दिन पूजा और कथा का आयोजन करते हैं।
माता शबरी का बाल्यकाल में नाम श्रमणा था। वे शबर जाति की थीं, इसलिए उन्हें शबरी कहा गया। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय भगवान राम की भक्ति और सेवा में व्यतीत किया और अंततः उनकी भेंट भगवान राम से हुई। उनकी भक्ति और सादगी आज भी भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शबरी जयंती 2026 पूजा मुहूर्त
सप्तमी तिथि प्रारम्भ: 8 फरवरी, 2026 को 02:54 AM से
सप्तमी तिथि समाप्त: 9 फरवरी, 2026 को 05:01 AM तक
also read:- महाशिवरात्रि 2026: घर लाएं भगवान शिव की 5 प्रिय चीजें,…
शबरी जयंती 2026 पुजा के शुभ समय:
ब्रह्म मुहूर्त: 05:29 AM से 06:20 AM तक
प्रातः संध्या: 05:55 AM से 07:10 AM तक
अमृत काल: 09:31 AM से 11:05 AM तक
शबरी जयंती पूजा विधि
शुभ दिन पर पूजा प्रारंभ करने से पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान और ध्यान करना चाहिए। स्वच्छ वस्त्र पहनकर घर के पूजा स्थल पर जाएँ।
हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर सीता-राम, लक्ष्मण और माता शबरी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
घी का दीपक जलाएं और चंदन, अक्षत आदि अर्पित करें।
‘ॐ रामाय नमः’ मंत्र का जप करें।
भगवान राम को बेर का भोग लगाएं।
माता शबरी की कथा और रामायण के शबरी प्रसंग का पाठ करें।
पूजा के अंत में श्रीराम जी की आरती करें और प्रसाद वितरण करें।
माना जाता है कि इस दिन माता शबरी की भक्ति और पूजा से घर में सुख-शांति, समृद्धि और जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



