Realme P4r 5G भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार AI फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन
Realme का नया 5G फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, Flipkart और Realme वेबसाइट पर मिलेगा बिक्री के लिए उपलब्ध
Realme P4r 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।
टेक कंपनी Realme आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4r 5G लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा और लॉन्च के बाद इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
यह फोन अपनी 8000mAh की बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के कारण पहले से ही चर्चा में बना हुआ है।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Realme P4r 5G में 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग और VC कूलिंग सिस्टम जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो गेमिंग और हैवी यूज़ के दौरान फोन को गर्म होने से बचाती है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस भी शामिल है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है।
also read:- परम एकादशी 2026: जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और व्रत…
कैमरा और AI फीचर्स
Realme P4r 5G में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें AI पोर्ट्रेट ग्लो और AI इरेजर जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स भी शामिल हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यह फोन AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर होती है।
स्टोरेज और वेरिएंट्स
लीक्स के अनुसार, फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है:
4GB RAM + 128GB स्टोरेज
6GB RAM + 128GB स्टोरेज
6GB RAM + 256GB स्टोरेज
इसमें 14GB तक वर्चुअल RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
संभावित कीमत (लीक रिपोर्ट)
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹44,999 तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही करेगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



