राज्यहरियाणा

हरियाणा में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, डॉ. अरविंद शर्मा ने किया नेतृत्व

हरियाणा के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में हजारों नागरिकों और छात्रों ने भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना में एक विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देशभक्ति को सलाम किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सेना के शौर्य को किया गया नमन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान में घुसकर की गई कार्यवाही के ज़रिए पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति को और मज़बूत करती हैं।

also read:- हरियाणा सरकार का ITI युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 साल की…

हज़ारों कार्यकर्ता और छात्र जुड़े यात्रा से

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, प्रदीप सांगवान, डॉ. रीटा शर्मा सहित कई प्रमुख नेता और स्कूलों के हजारों विद्यार्थी तिरंगे के साथ पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचे।

कांग्रेस पर तीखा हमला: “नैरेटिव गढ़ने में माहिर है विपक्ष”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल वही लोग उठा रहे हैं, जिनका अतीत बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान से जुड़ा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार संविधान को न केवल सुरक्षित रख रही है, बल्कि भारत की वैश्विक पहचान को भी सशक्त बना रही है।

बिहार चुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया

डॉ. अरविंद शर्मा ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है और विपक्ष बौखलाहट में दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश अब कांग्रेस-मुक्त भारत की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, और जनता विकास और स्थायित्व को प्राथमिकता दे रही है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button