AAP नेता योगेश जादवाणी ने गुजरात में खराब हाईवे और टोल वसूली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। NHAI की टोल नीति पर उठाए सवाल।
गुजरात से NHAI ने 24,814 करोड़ रुपये की वसूली की, लेकिन हाईवे की हालत बेहद खराब: योगेश जादवाणी AAP
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रवक्ता योगेश जादवाणी ने एक गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के 38 टोल नाके थे, जो बढ़कर 66 हो गए हैं। गुजरात से NHAI ने 24,814 करोड़ रुपये की वसूली की है। इतने रुपये वसूलने के बावजूद भी इन नेशनल हाईवे पर जनता खराब स्थिति से गुजर रही है, जगह-जगह डायवर्जन निकाले गए हैं, कई जगहों पर हाईवे बने नहीं हैं और जहां मरम्मत का काम चल रहा है, वहां भी टोल वसूला जा रहा है। अभी तो मानसून की शुरुआत है, फिर भी हाईवे की स्थिति इतनी खराब और भयावह है कि कहीं भी गड्ढे हो जाते हैं और रात या दिन में भी अचानक कोई डायवर्जन आ जाए तो उसका भी बहुत बड़ा खतरा है। और दूसरी तरफ हमसे करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं, तो यह जनता से की जा रही एक लूट है। जहां मरम्मत का काम चल रहा है और सड़क पूरी तरह बनी नहीं है, वहां टोल क्यों वसूलते हो और लोगों को लूटते हो..?
ALSO READ:- दिल्ली लक्ष्मी योजना पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज…
आगे आम आदमी पार्टी के नेता योगेश जादवाणी ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रधानमंत्री नहीं बने थे, तब “गुजरात के साथ घोर अन्याय” और थप्पड़ वाली घोषणाएं चलाकर गुजरात के लोगों को बहुत भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया और गुमराह करते थे। और अब जब केंद्र में सत्ता मिल गई तो गुजरात के लोगों पर ही सबसे बड़ी लूट चलानी है? और ऐसी-वैसी लूट नहीं, बल्कि 24,814 करोड़ और 97 लाख रुपये गुजरात की जनता ने आपको चुकाए हैं। टोल नाके बढ़ाकर 38 से 66 कर दिए। खराब सड़क के कारण गाड़ियां खराब हो जाएं, टायर फट जाएं ऐसी हालत है। फिर भी गुजरात के लोगों से करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं, तो यह लूट अब बंद होनी चाहिए। दो गुजरातियों को केंद्र में भेजा है तो वे गुजरात के लिए कुछ करें। उन दोनों लोगों को जनता ने उम्मीद के साथ भेजा है, लूट चलाने के लिए नहीं। केंद्र सरकार गुजरात की जनता को लूटना बंद करे। आप कहते थे कि UPA सरकार घोर अन्याय करती है, लेकिन आप उससे चार गुना ज्यादा अन्याय कर रहे हैं। गुजरात की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे घोर अन्याय और गुजरात की जनता को लूटने का यह सिलसिला बंद होना चाहिए, ऐसी आम आदमी पार्टी की मांग है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



