मनोरंजन

Actor Govinda को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी गोली , उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया

Actor Govinda को  रिवॉल्वर को साफ करते हुए  लग गयी गोली

हाल ही में बॉलीवुड Actor Govinda   को पैरों पर गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह 4 बजकर 47 मिनट की है, जब वे घर में अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तो गलती से उनके पैरों में गोली चली। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

रिपोर्टों के अनुसार ,Actor Govinda उस समय घर पर अकेले थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे । उन्हें अचानक गलती से गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। बताया जाता है कि गोविंदा ने पास में रह रहे अपने रिश्तेदारों को फोन किया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचकर उन्हें पास के क्रिटी केयर अस्पताल ले गए।

गोविंदा के निकट मित्र शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि गोविंदा स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, “वह खतरे से बाहर हैं।”सिन्हा ने पूरी घटना बताई। “गोविंदा जी कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे जब यह घटी,” उन्होंने कहा। जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में ठीक से रखरहे थे  वह जमीन पर गिर गई थी। लाइसेंसी रिवाल्वर संभालते समय गोली चलाने की गलती हुई। गोली बाएं घुटने के नीचे लगी है। उनकी बेटी अस्पताल में हैं। वह ठीक हैं और सभी से बात कर रहे हैं।”

अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपने हाथ में रख रहे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल गई और उसके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली छोड़ दी है और वे ठीक हैं। यह जानकारी एएनआई के मैनेजर शशि सिन्हा ने दी है।

माना जाता है कि गोविंदा की पत्नी, जो घटना के समय मुंबई में नहीं थीं, जल्दी पहुंच जाएगी।   अस्पताल के क्रिटी केयर के डॉक्टर से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि गोविंदा की सेहत को लेकर परिवार जल्द ही बयान देगा।

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से चल रही बहस का जवाब आया। अब कृष्णा को इस घटना का पता चला तो वह परेशान हो गया। कृष्णा ने  मामा की हालत पर जानकारी दी है। गोविंदा की हालत ठीक है, उन्होंने बताया।

 

Related Articles

Back to top button