ट्रेंडिंगमनोरंजन

Alia Bhatt Assistant Arrest: आलिया भट्ट की एक्स-पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी गिरफ्तार, लाखों की हेराफेरी का आरोप

Alia Bhatt Assistant Arrest: आलिया भट्ट की एक्स-पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आलिया भट्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस के खातों से लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। मामला जांच के अंतर्गत है।

Alia Bhatt Assistant Arrest: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक्स-पर्सनल असिस्टेंट (PA) वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वेदिका पर आलिया भट्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस के खातों से लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हेराफेरी का मामला और गिरफ्तारी| Alia Bhatt Assistant Arrest

पुलिस ने बताया कि (Alia Bhatt Assistant) वेदिका प्रकाश शेट्टी पर 2023 से 2025 के बीच भट्ट प्रोडक्शन्स और आलिया भट्ट के व्यक्तिगत खातों में कुल 76 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इस मामले में फरवरी 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुंबई की जुहू पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान वेदिका को बेंगलुरु में ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।

also read:- ‘रामायण’ की पहली झलक ने मचाया तहलका: रिलीज से पहले ही…

पुलिस अब वेदिका के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस और पहली फिल्म

आलिया भट्ट ने साल 2021 में ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसका मकसद ओरिजिनल और लंबे समय तक लोगों को पसंद आने वाली फिल्में बनाना है। (Alia Bhatt Assistant) इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘डार्लिग्स’ थी, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया था।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिलहाल स्पाय यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी, जिसमें विकी कौशल भी अहम भूमिका निभाएंगे।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button