एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, जानिए किन अंगों पर पड़ता है असर
एल्युमिनियम के बर्तन में पाए जाने वाले लेड से आपके दिमाग, दिल और किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। जानें क्यों एल्युमिनियम बर्तन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं और किस सामग्री के बर्तन इस्तेमाल करें।
क्या आप रोजाना खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करते हैं? तो सावधान हो जाइए! हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, एल्युमिनियम के बर्तनों का उपयोग आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चेतावनी दी है कि कुछ एल्युमिनियम के बर्तनों में लेड (सीसा) पाया गया है, जो आपके शरीर पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
ब्रेन हेल्थ को बड़ा खतरा
लेड युक्त एल्युमिनियम बर्तनों में खाना पकाने या खाने से आपका दिमाग प्रभावित हो सकता है। यह न केवल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है। लंबे समय तक इस तरह के बर्तनों का उपयोग करने से याददाश्त कमजोर हो सकती है और नर्वस संबंधी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
also read:- सबकी रसोई में मिलता है ये मसाला, विटामिन बी12 से भरपूर,…
दिल और किडनी पर बुरा प्रभाव
विशेषकर हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से ग्रस्त लोग इस खतरे के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। लेड शरीर में जमा होकर किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा एनीमिया, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खतरा
लेड के नुकसान सबसे ज्यादा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए होते हैं। यह उनके विकास को बाधित कर सकता है और जन्मजात दोषों का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए इस वर्ग के लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे ऐसे बर्तनों का उपयोग न करें जिनमें लेड हो।
एल्युमिनियम के बर्तन में क्या है खतरनाक?
एल्युमिनियम के बर्तनों को बनाने में उपयोग किया जाने वाला मेटल और उसमें मौजूद केमिकल्स सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। खाना पकाने के दौरान ये केमिकल्स भोजन में मिल सकते हैं, जो शरीर में जाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
क्या करें?
अगर आप अपनी और अपने परिवार की सेहत की चिंता करते हैं तो बेहतर होगा कि आप एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल बंद कर दें। इसके बजाय स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन या सिरेमिक जैसे सेफ मटेरियल के बर्तनों का उपयोग करें। यह न केवल आपकी सेहत के लिए बेहतर हैं बल्कि टिकाऊ भी होते हैं।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



