दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी तहसीन सैयद को गुजरात से गिरफ्तार किया है। अब तक दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं और सीएम को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस केस में दूसरे आरोपी तहसीन सैयद को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है।
क्या है पूरा मामला?
हमला बुधवार को उस वक्त हुआ जब सीएम रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं। मुख्य आरोपी सकरिया खिमजी, जो कि एक ऑटो चालक है, ने कथित रूप से सीएम पर हमला कर दिया था। घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Also Read: Delhi Metro Fare Hike: अब महंगा हुआ दिल्ली मेट्रो का सफर,…
दूसरा आरोपी कौन है?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तहसीन सैयद, मुख्य आरोपी सकरिया खिमजी का करीबी दोस्त है। तहसीन को शुक्रवार रात राजकोट (गुजरात) से पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था, और अब उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव
हमले के बाद केंद्र सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें अब Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा के तहत उनके साथ अर्द्धसैनिक बलों की VIP सुरक्षा टीम (VSG) तैनात रहेगी। उनके आधिकारिक आवास और कार्यालय की भी सुरक्षा अब और मजबूत कर दी गई है।
यह सुरक्षा वही है जो गृह मंत्री अमित शाह और गांधी परिवार को भी दी जाती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



