राज्यदिल्ली

Arvind Kejriwal परिवार का ‘गृह प्रवेश नवरात्रि में नए घर में होगा, इन-इन इलाकों से ऑफर मिला 

आम आदमी पार्टी का कहना है कि Arvind Kejriwal के लिए नए घर की तलाश तेज कर दी गई है। उन्हें कई जगहों से लोगों ने घर की पेशकश की है।।

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि नवरात्रि में ही अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट करेंगे और उनकी जगह आतिशी और उनके माता-पिता नए घर में आकर रहेंगे। मुख्यमंत्री का घर सिर्फ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर के निकट एक जगह में निवास करेंगे। सेंट्रल दिल्ली में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन आप का नया ऑफिसर है।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि 2015 में सीएम पद की शपथ लेने के कई हफ्तों बाद, अरविंद केजरीवाल ने लोक निर्माण विभाग के तहत अपने बंगले में चैत्र नवरात्रि के इसी तरह के शुभ अवसर पर पहली बार प्रवेश किया था। अब अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास खाली करते ही वह राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत दिए जाने वाले आवास के पात्र बन जाएंगे।

आम आदमी पार्टी का दावा है कि विधायकों से लेकर आम जनता तक, पार्टी पार्षद अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए घर दे रहे हैं। डिफेंस कॉलोनी, पितमपुरा जोर बाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास से ये ऑफर आते हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और उनके लिए नए आवास की खोज तेज कर दी गई है। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के आसपास घर खोज रहे हैं क्योंकि वह वहाँ के लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं।

पार्टी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी रहने पर, “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अपने समय और धन का अधिकतम उपयोग करने के लिए एक आवास खोजने पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। वह एक ऐसे स्थान की तलाश कर रहे हैं जो उनके काम के लिए सुगम हो, उन्हें यात्रा करने में कोई परेशानी न हो और शहर के हर कोने से जुड़े रहें।

बता दें, राजनीति में आने से पहले केजरीवाल उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहते थे। पहली बार 2013 में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दिल्ली के तिलक लेन में एक बंगले में रहे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ फिर से लेने के बाद 2015 में फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित आवास में रहने लगे।

 

 

Related Articles

Back to top button