
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के साथ हुई बैठक रही सफल
राजस्थान विधान सभा के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह सदन लोकतंत्र का पवित्र स्थान है। सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों इसकी गरिमा को बचाने के लिए जिम्मेदार हैं। सुबह श्री देवनानी की अध्यक्षता में सोलहवीं विधानसभा के सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्ष श्री देवनानी ने बैठक में सभी दलों के प्रमुख नेताओं से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पिछले दिनों सदन में हुए हालात पर शोक व्यक्त किया। श्री देवनानी ने कहा कि इस पवित्र सदन में ऐसा कभी नहीं होगा। विभिन्न दलों के वरिष्ठ सदस्यों के मध्य सदन को सुचारू रूप से चलाने पर बैठक में सहमति बनी। श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार को समुचित जवाब देने की तैयारी करनी चाहिए और प्रतिपक्ष सदन में अपने मुद्दे शांतिपूर्वक और गरिमामय ढंग से उठाये।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य का बजट बुधवार 19 फरवरी को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। दोनों पक्षों ने इस बजट को शांतिपूर्वक सुना। प्रदेश और इसके आठ करोड़ लोगों के लिए बजट महत्वपूर्ण है। जनता भी सदन में बजट प्रस्तुतिकरण की कार्यवाही को देखती है। प्रदेश की जनता से चुने गए प्रतिनिधि अपने व्यवहार और आचरण से जनता की इच्छाओं के अनुकूल आदर्श प्रस्तुत करें। श्री देवनानी ने कहा कि सदन नियमों, परम्पराओं और मर्यादाओं के अनुसार चलता है। बजट सत्र के दौरान, उन्होंने सभी दलों से सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग करने के लिए कहा और समय सीमा में सही बहस में अपनी बातें रखने के लिए कहा।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दोनों पक्षों को एक दूसरे के सदस्यों का पूरा सम्मान देना चाहिए। प्रश्नकाल शांति से चलाएं। सदन के सभी सदस्यों को दोनों पक्षों के नेताओं का सम्मान करने के लिए उनकी बातों को शांतिपूर्वक सुनना चाहिए। शून्यकाल के बाद सदस्यों को सिर्फ अध्यक्ष या सभापति की अनुमति से सदन के सामने बोलना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष की आज्ञा दोनों पक्षों को माननी चाहिए। विधानसभा सदन की गरिमा को प्रदेश की जनता के सामने प्रस्तुत करने का विधायकगण के लिए यह आदर्श मौका है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अगुवाई में हुई बैठक सफल रही। सभी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मध्यसथता से सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र में प्रस्तुत बजट से पहले सदन का गतिरोध समाप्त किया। श्री देवनानी ने समस्या को हल करने के लिए सदस् यों द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की।
संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, सरकारी मुख्य सचेतक श्री जोगाेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख् य सचेतक श्री रफीक खान, रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग और विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने बैठक में भाग लिया।