Ayodhya Ram Navami 2025: रामनवमी पर अयोध्या में होगा भव्य समारोह, जानें पूरी जानकारी

Ayodhya Ram Navami 2025: अयोध्या, राम की नगरी, राम नवमी के भव्य उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 मार्च से 6 अप्रैल तक रामकथा अयोध्या में होगी। वहीं, 6 अप्रैल को रामलला का अभिषेक, श्रृंगार और सूर्य तिलक होगा।
Ayodhya Ram Navami 2025: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, यानी राम नवमी की तैयारियां अयोध्या में शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विक्रम संवत 2082 की राम नवमी (6 अप्रैल) पर अद्भुत अनुष्ठानों का आयोजन करने की घोषणा की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ट्रस्टियों की बैठक ने चैत्र रामनवमी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
राम नवमी पर अयोध्या में बहुत से रामभक्त आने की उम्मीद है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बात करते हुए बताया कि चैत्र रामनवमी पर राम नगरी में कितने लोग आएंगे। हमने महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जो भी आंकलन किया था वो सब फेल हो गया था, महाकुंभ के दौरान अयोध्या में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला।
यह कहना गलत होगा कि चैत्र राम नवमी पर इतने लोग आएंगे। राम नवमी को लेकर जिला प्रशासन और ट्रस्ट पहले से तैयारियों में लगा हुआ है. हम चाहते हैं कि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम रूप से भगवान का दर्शन कर सकें. इसके लिए, हम छावनी और पानी की उचित व्यवस्था कर रहे हैं।
29 मार्च से 6 अप्रैल तक रामकथा का आयोजन होगा
29 मार्च से 6 अप्रैल नवरात्र में रामकथा होगी। अंगद टीला के प्रांगण में अतुल कृष्ण भारद्वाज कथा व्यास होंगे. श्री राम हॉस्पिटल के बगल से सड़क है और वहां पर अन्न क्षेत्र, वाल्मीकि रामायण का नवाएं परायण, राम चरित मानस का नवाएं परायण, आध्यात रामायण का नवाएं परायण और दुर्गा सप्तशती भी हो सकती है। एक लाख मंत्रों की आहुति और साख भी दी जाएगी।
इतने बजे रामलला का अभिषेक होगा
रामनवमी के दिन ठीक 12:00 बजे भगवान भानुभास्कर की किरणों से रामलला का सिर चार मिनट तक अभिषेक किया जाएगा। स्क्रीन पर 50 से अधिक चौराहों पर अयोध्या/फैजाबाद में दिखाई देगा। अयोध्यावासी रामलला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
रामनवमी पर कब क्या होगा??
श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम – चैत्र शुक्ल नवमी सम्वत् 2081 दिनांक 6 अप्रैल 2025 रविवार।
रामलला का अभिषेक – प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक.
पर्दा रहेगा – प्रातः 10.30 बजे से 10.40 बजे तक.
रामलला का श्रृंगार होगा – प्रातः 10.40 बजे से 11.45 बजे तक (पर्दा खुला रहेगा).
पर्दा रहेगा – प्रातः 11.45 बजे (भोग लगेगा).
श्री रामलला जन्म – अपरान्ह 12.00 बजे.
आरती व सूर्य-तिलक
सूर्य देव अपने कुल में जन्म ले रहे रामलला को तिलक लगाएंगे, यानी सूर्य देव की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी। आप इस पूरे कार्यक्रम को घर पर टीवी पर देख सकते हैं।