Select Page

69 साल में बप्पी दा का निधन, एक महीने से अस्पताल में थे भर्ती

69 साल में बप्पी दा का निधन, एक महीने से अस्पताल में थे भर्ती

हाल ही में सूरो की कोकिला लता मंगेशकर को खोने के बाद अब बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी हमारे बीच नहीं रहे। बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

डिस्को किंग के नाम से चर्चीत बप्पपी लहरी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी अपने म्यूजिक के साथ ही उनके सोना पहनने के अंदाज के लिए जाना जाता था।

बप्पी दा इंडस्ट्री में अपनी अलग आवाज और संगीत के लिए पहचाने जाते थे। उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में 1975 में आई फिल्म जख्मी से पहचान मिली थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि पॉप म्यूजिक को भारत में लाने वाले और कोई नहीं बल्कि बप्पी लहरी ही थें। बप्पी दा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दावेदारी पेश की थी। नामांकन के दौरान सिंगर बताया था कि उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है।

Share This