धर्म

भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त: जानिए भाई को टीका लगाने का सही समय और विधि

भाई दूज 2025 का शुभ मुहूर्त और सही टीका लगाने की विधि जानें। 23 अक्टूबर को दोपहर 01:19 से 03:35 बजे तक करें भाई के माथे पर टीका और मनाएं यह पवित्र त्योहार परिवार में खुशहाली के साथ।

भाई दूज 2025: भाई दूज का त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 22 अक्टूबर की रात 08:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगा। इस बार भाई दूज का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं।

भाई दूज 2025 का महत्व और कथा

भाई दूज को भैय्या दूज, भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और उनके दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ करती हैं। पुराणों के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे और यमुना ने उनका स्वागत तिलक लगाकर किया था। यमुना ने अपने हाथ का बना भोजन भी कराया। इस सेवा से प्रसन्न होकर यमराज ने वचन दिया कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई को तिलक लगाएगी, उसके भाई की लंबी आयु होगी। तब से यह परंपरा चली आ रही है।

also read:- Chhath Puja 2025: जानें नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की तिथि, पूजा विधि और महत्व

भाई दूज 2025 पर टीका लगाने की सही विधि

भाई दूज के दिन बहनें सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।

एक पूजा थाली तैयार करें, जिसमें गोला, कलावा, रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई हो।

थाली की पूजा करें और फिर शुभ मुहूर्त में भाई के माथे पर रोली का टीका लगाएं।

भाई के हाथ में कलावा बांधें और दीपक से आरती उतारें।

भाई के मुंह में मिठाई डालें।

भाई अपनी क्षमता के अनुसार बहन को उपहार दें।

इस दिन भाई-बहन साथ में भोजन करें और आपसी प्रेम और रिश्ते को मजबूत करें।

भाई दूज 2025 का शुभ मुहूर्त

तिथि: 22 अक्टूबर 2025 की रात 08:16 से 23 अक्टूबर 2025 की रात 10:46 तक

टीका लगाने का शुभ समय: 23 अक्टूबर दोपहर 01:19 बजे से 03:35 बजे तक

क्यों मनाते हैं भाई दूज?

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि परिवार में सद्भाव और एकता भी बढ़ाता है। बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button