स्वास्थ्य

Black Garlic vs White Garlic: काले लहसुन और सफेद लहसुन में क्या है फर्क और फायदे

Black Garlic vs White Garlic: जानें काले और सफेद लहसुन में मुख्य अंतर, उनके स्वास्थ्य लाभ, एंटीऑक्सीडेंट गुण और कौन इसे क्यों और कैसे खा सकता है।

आजकल हेल्थ और फिटनेस को लेकर लोग ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और घरेलू चीजें भी इस रुझान में फेमस हो रही हैं। ऐसे ही एक सुपरफूड के रूप में काला लहसुन (Black Garlic) चर्चा में है। यह सामान्य सफेद लहसुन (White Garlic) के मुकाबले कई तरह से फायदेमंद माना जाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

काला लहसुन और सफेद लहसुन में अंतर

सफेद लहसुन में तेज खुशबू और रोगाणुरोधक गुण पाए जाते हैं, जो एलिसिन (Allicin) के कारण होते हैं। यह पेट और पाचन के लिए कभी-कभी नुकसानदेह हो सकता है।

काले लहसुन को विशेष प्रक्रिया में गर्मी और समय के साथ फर्मेंट किया जाता है, जिससे इसकी फलियां काले रंग की और चिपचिपी हो जाती हैं। इस प्रक्रिया के कारण इसमें मौजूद एलिसिन एंटीऑक्सीडेंट में बदल जाता है और एस-एलिल सिस्टीन (SAC) जैसे लाभकारी तत्व बनते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।

also read: Winter Health Tips: सर्दियों में शरीर को रखें गर्म, अपनी…

काले लहसुन के फायदे

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

  • हृदय और लीवर स्वास्थ्य: दिल और लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: शरीर में सूजन को कम करता है।

  • कैंसर से सुरक्षा: नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

  • पाचन में आसानी: पेट में सफेद लहसुन की तुलना में आसानी से पच जाता है।

कौन इसका सेवन न करें?

  • जिनका खून पतला है, उन्हें काले लहसुन का सेवन सीमित करना चाहिए।

  • पेट या पाचन में समस्या वाले लोग इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।

  • किसी भी ट्रेंडिंग फूड को अपने डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button