Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि कितने दिन की होगी? 8 या 9 दिन? कलश स्थापना की सामग्री को नोट करें

Chaitra Navratri 2025: देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। वर्तमान समय में दुर्गा माता की पूजा करने से आपकी कोई भी मनोकामना पूरी हो सकती है।
Chaitra Navratri 2025: साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है; चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। हिंदू धर्म में नवरात्रि एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसे आध्यात्मिक साधना और शक्ति की पूजा करने का सर्वोत्तम समय माना जाता है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। आइए जानते हैं इस साल की चैत्र नवरात्रि कितने दिन की होगी व पूजन सामाग्री-
चैत्र नवरात्रि कितने दिन की होगी? 8 या 9 दिन?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च को शुरू होगी और 6 अप्रैल को समाप्त होगी। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए नवरात्रि 9 दिन की बजाय केवल 8 दिन की होगी।
कलश की स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री को नोट करें: जौ के बीज, मिट्टी, तांबे का लोटा, रोली, मौली, गंगा जल, लाल आसन, जल से भरा हुआ कलश, इलायची, लौंग, कपूर, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल, फूल, माला और शृंगार पिटारी।
पूजा-विधि
सुबह उठकर स्नान करके मंदिर को साफ करें।
गंगा जल से माता को अभिषेक करें
लाल चंदन, चुनरी, अक्षत और पुष्प अर्पित करें
चना, खीर और पूरी चढ़ाएं
घर के मंदिर में घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं
दुर्गा सप्तशती और चालीसा पढ़ें
हवन पूजन करें
पान के पत्ते पर कपूर रख माता की आरती करें
अंत में क्षमा प्राथर्ना करें
मंत्र
ऊं दुर्गाय नम:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे