स्वास्थ्य

बेजान नसों में जान फूंकता है चक्रफूल का पानी, Weak Nerves वाले जरूर करें डाइट में शामिल

चक्रफूल का पानी नसों की कमजोरी दूर कर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। जानिए चक्रफूल पानी पीने और तेल से मालिश करने का सही तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभ।

चक्रफूल का पानी: नसों की कमजोरी या Weak Nerves आजकल कई लोगों की सेहत को प्रभावित कर रही है। नसों में कमजोरी के पीछे अक्सर शरीर में विटामिन डी की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन और पोषण की कमी जैसे कारण होते हैं। इससे मूवमेंट में परेशानी होने लगती है और नसों का काम प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में अगर गंभीरता न हो तो आयुर्वेद की मदद ली जा सकती है। खासकर चक्रफूल का पानी नसों के लिए चमत्कारिक माना जाता है।

चक्रफूल के पानी के फायदे

चक्रफूल का पानी नसों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। यह शरीर की कोशिकाओं और नसों में फैले जटिल नेटवर्क को ताकत देता है। इसके मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाना जिससे नसें तेज़ी से काम करने लगती हैं।

नसों की कमजोरी को दूर कर उनमें मजबूती लाना।

नसों को आराम और रिलैक्सेशन प्रदान करना।

नसों की कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य को बढ़ाना।

शरीर की प्रतिक्रिया क्षमता (Reactiveness) को बढ़ाना।

 चक्रफूल का पानी कब और कैसे पिएं?

चक्रफूल का पानी तैयार करने के लिए, इस फूल को हल्का सा कूटकर पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें।

रोजाना रात को सोने से पहले इस पानी का सेवन करें।

आप इसे सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं।

इस सरल उपाय से नसों की कमजोरी में काफी राहत मिलती है और शरीर में ताजगी महसूस होती है।

ALSO READ:- हड्डियों को फौलादी बनाता है Makhana, तेजी से वजन घटाने…

चक्रफूल का तेल और उसकी मालिश

नसों में बेचैनी, ऐंठन या क्रैंप्स से परेशान लोगों के लिए चक्रफूल का तेल एक असरदार इलाज है। इसे बनाने का तरीका:

नारियल तेल या सरसों के तेल में चक्रफूल के फूल डालकर गर्म करें।

रात को सोने से पहले इस तेल से प्रभावित नसों की मालिश करें।

इस मालिश से नसों को आराम मिलता है, बेचैनी कम होती है और नींद में सुधार होता है।

नसों की कमजोरी में चक्रफूल क्यों है फायदेमंद?

चक्रफूल में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो नसों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें अंदर से स्वस्थ रखते हैं। यह दवा के बिना प्राकृतिक तरीका है नसों की समस्याओं को कम करने का।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button