राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा मानसून सत्र में सीएम योगी का सियासी वार: अखिलेश यादव को दिया कड़ा संदेश, कहा- 2027 में सत्ता का सपना मत देखिए

यूपी विधानसभा मानसून सत्र में सीएम योगी ने अखिलेश यादव को 2027 में सत्ता का सपना न देखने की नसीहत दी, साथ ही प्रदेश की आर्थिक प्रगति और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।

यूपी विधानसभा मानसून सत्र: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर सियासी संदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश ने गाय का दूध तो पिया है, लेकिन गो माता के प्रति कृतज्ञता नहीं दिखाई। उन्होंने चेतावनी दी कि गो माता का श्राप अखिलेश यादव पर पड़ेगा, इसलिए 2027 में सत्ता में आने का सपना मत देखिए।

यूपी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का सम्मान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी की विरासत पर हर कोई नहीं बैठ सकता। उन्होंने समाजवादी पार्टी को काशी, अयोध्या, चित्रकूट और मां विंध्यवासिनी धाम जैसे पवित्र स्थलों के प्रति हो रही पीड़ा का भी अहसास दिलाया।

सीएम ने मथुरा-वृंदावन के मुद्दे पर बोलने से बचते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वे ‘दुर्योधन स्मारक’ बनाएंगे, जिससे उनकी सोच साफ हो जाती है।

Also Read: https://newz24india.com/nonstop-24-hour-session-of-up-vidhansabha-begins-today-special-discussion-will-be-held-on-vikas-vision-document/

यूपी की आर्थिक प्रगति और विकास दर पर सीएम योगी की बातें

सीएम योगी ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर भी जोर देते हुए कहा कि यूपी स्वयं के कर संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर है। ब्याज व्यय अनुपात राज्य में सबसे कम है। डिजिटल लेनदेन 122 करोड़ से बढ़कर 1400 करोड़ हो गया है। पिछले आठ वर्षों में यूपी का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 2.2 गुना बढ़कर लगभग 35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। यूपी का राष्ट्रीय GDP में योगदान भी 8% से बढ़कर 9.5% हो चुका है।

कोविड के बाद भी यूपी की मजबूत आर्थिक वृद्धि

सीएम ने बताया कि कोविड महामारी के बावजूद यूपी की आर्थिक विकास दर 15.9% रही, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 52,671 रुपये (2016-17) से बढ़कर 1.20 लाख रुपये (2024-25) हो गई है, जबकि राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय लगभग 2 लाख रुपये है।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में यूपी की नई उंचाइयां

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्टेट एक्साइज का राजस्व ₹12,000 करोड़ से बढ़कर ₹60,000 करोड़ (2025-26) होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात एक्सप्रेस वे पहले से चालू हैं, पांच निर्माणाधीन हैं और दस पर सर्वे कार्य चल रहा है। यूपी में बनने जा रहा गंगा एक्सप्रेस वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा, जो मेरठ में स्थित होगा।

For English News:  http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button