धर्म

Chhath Puja 2025: जानें नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की तिथि, पूजा विधि और महत्व

Chhath Puja 2025 की तारीखें जानें: नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य की पूरी जानकारी यहां पाएं।

Chhath Puja 2025 Date in Hindi: दिवाली के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है, जो लगातार चार दिनों तक चलने वाला व्रत होता है।

छठ पूजा 2025 की तारीखें (Chhath Puja 2025 Calendar)

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) से होगी और 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को इसका समापन होगा।

तिथि                   पर्व                    विवरण

25 अक्टूबर         नहाय-खाय         व्रत की शुरुआत
26 अक्टूबर         खरना                विशेष प्रसाद और व्रत प्रवेश
27 अक्टूबर         संध्या अर्घ्य         डूबते सूर्य को अर्घ्य
28 अक्टूबर         उषा अर्घ्य          उगते सूर्य को अर्घ्य और व्रत समाप्ति

छठ पूजा का धार्मिक महत्व

छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एकमात्र पर्व है जिसमें उगते और डूबते दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। यह पर्व न केवल प्रकृति से जुड़ा हुआ है, बल्कि इसमें आत्मसंयम, शुद्धता और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। विशेष रूप से महिलाएं इस व्रत को संतान सुख और पारिवारिक कल्याण के लिए करती हैं।

छठ पूजा विधि (Chhath Puja 2025 Vidhi in Hindi)

पहला दिन: नहाय-खाय (25 अक्टूबर 2025)

सुबह स्नान के बाद घर की शुद्धि की जाती है।

शुद्धता के साथ व्रती चने की दाल, कद्दू और चावल का सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

इसे ही नहाय-खाय कहा जाता है, जिससे व्रत की शुरुआत होती है।

दूसरा दिन: खरना (26 अक्टूबर 2025)

इस दिन पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है।

इसके बाद व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं और 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है।

also read:- Bhai Dooj 2025: जानें कब है भाई दूज – 22 या 23 अक्टूबर?…

 तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025)

इस दिन व्रती डूबते सूर्य को नदी या तालाब के किनारे अर्घ्य देते हैं।

बांस के सूप या डलिया में ठेकुआ, फल और मिठाई रखकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है।

 चौथा दिन: उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025)

अंतिम दिन सूर्योदय से पहले नदी तट पर जाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

इसके साथ ही परिक्रमा की जाती है और व्रत का समापन किया जाता है।

 छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री (Chhath Puja 2025 Samagri List)

बांस का सूप/डलिया

ठेकुआ

गन्ना

नारियल

फल (केला, संतरा, सेब आदि)

गुड़, चावल, गेहूं का आटा

दीया (मिट्टी का दीपक), धूप, कपूर

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button