छठ पूजा 2025: पूजा सामग्री, तिथियां और महत्व की पूरी जानकारी
छठ पूजा 2025: नहाय-खाय, खरना, संध्या और ऊषा अर्घ्य के लिए पूरी पूजा सामग्री सूची, तिथियां और छठ पूजा का महत्व जानें।
छठ पूजा 2025 इस साल 25 अक्टूबर, शनिवार से चार दिवसीय महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। दिवाली के बाद से ही लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है, जिसमें नियम, उपवास और शुद्धता का विशेष महत्व है। चार दिवसीय उत्सव में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और ऊषा अर्घ्य शामिल हैं।
छठ पूजा 2025 की तिथियां
छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को खरना और 29 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य व ऊषा अर्घ्य का आयोजन होगा। यह पर्व परिवार और समाज के लिए आस्था, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
छठ पूजा 2025 सामग्री सूची
छठ पूजा के लिए कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है। पूजा की सामग्री को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है।
पूजा सामग्री
इसमें बांस के 3 या 5 सूप, गन्ने का जोड़ा, नारियल, सेब, केला, अमरूद, नींबू, शरीफा, शकरकंद, मूली, गाजर, नया धान का चावल (अरवा), आटा, गुड़, घी, सूजी, चना दाल, ठेकुआ और मेवे शामिल हैं।
also read: छठ पूजा 2025: इस साल दिवाली के सातवें दिन होगी छठ पूजा,…
धार्मिक सामग्री
पूजा के दौरान दीपक, कपूर, अगरबत्ती, धूप, फूल, कुमकुम, पीला सिंदूर, लौंग, इलायची, चंदन, अक्षत, गंगाजल, जल से भरा लोटा, सुपारी और माचिस आदि का इस्तेमाल होता है।
अर्घ्य सामग्री
अर्घ्य देने के लिए पीतल या तांबे का लोटा, गंगाजल, पान का पत्ता, हल्दी, मिठाई, कलावा, नई साड़ी, आम की लकड़ी, घी और मिट्टी का चूल्हा आवश्यक है।
छठ पूजा का महत्व
छठ पूजा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। यह सूर्य उपासना, प्रकृति, आत्मसंयम और आस्था का प्रतीक माना जाता है। व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक मनाया जाने वाला यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



