राज्यहरियाणा

Haryana News: राहुल के करनाल दौरे पर नायब सैनी ने सैलजा की अनदेखी पर भी ये बड़ा बयान दिया

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले के गांव बीड मथाना पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के करनाल दौरे पर टिप्पणी की।

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के बीड मथाना में राहुल गांधी के करनाल दौरे पर टिप्पणी की। सीएम सैनी कहा कि देश की जनता ने उन्हें फ्री कर रखा है, क्योंकि कांग्रेस की ना कोई नीति है ना कोई सही नीयत। यही नहीं, कांग्रेस भ्रष्ट्राचार में फंसी हुई है और उसका शीर्ष नेतृत्व भी सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की खाली दुकान में झूठ का सामान मिलता है।

नायब सैनी ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस का हिमाचल, कर्नाटक में तेलंगाना में किए झूठे वादों का इतिहास भलीभांति देख लिया है। हिमाचल में सत्तारूढ़ होने से पहले एक लाख नौकरियां, महिलाओं को ₹1500 देना, व 300 यूनिट बिजली का बिल माफ करने का फायदा किया था लेकिन सब ढकोसला निकला।

उन्होने कहा कि इस चुनाव में लोगों का उत्साह व जोश देखते ही बनता है, जिससे भाजपा तीसरी बार बड़े मैंडेट से सरकार बनाएगी। सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा पर जो टिप्पणी की है, वह सरासर गलत है वो कांग्रेस की बड़ी दलित महिला नेत्री है और उनका अपमान-शोषण करना ठीक नहीं है।

Related Articles

Back to top button