मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोट्र्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों को अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून पहुंचते ही महाराणा प्रताप स्पोट्र्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की कई सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन दिया और उनके साथ बैठकर खाया भी। मुख्यमंत्री ने कई राज्यों के खिलाड़ियों से भी बात की और उनका हौंसला बढ़ाया। इस समय उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है, और राज्य सरकार चाहती है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। आगंतुकों और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया गया है।

उनका कहना था कि राष्ट्रीय खेलों का अनुभव राज्य के लिए काफी प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को उनके स्थानीय भोजन के अनुरूप भोजन प्रदान करने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री विभिन्न प्रणाली का स्वयं निरीक्षण करते हैं और अधिकारियों से हर समय अपडेट लेते हैं।

विशेष खेल सचिव श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य और देहरादून का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version