राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए रोजगार, कौशल विकास, कृषि और स्वास्थ्य में अवसर बढ़ाए गए हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती, समावेशी विकास और क्षेत्रीय अवसरों का रोडमैप तैयार करता है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष ध्यान दिया गया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास में नई ऊर्जा देगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है। बजट का पहला उद्देश्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देना है, दूसरा उद्देश्य नागरिकों की क्षमताओं का निर्माण करना और तीसरा उद्देश्य हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
युवाओं और रोजगार पर जोर
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाए गए हैं। एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट कमेटी, सर्विस सेक्टर पर फोकस और हेल्थ सेक्टर में एक लाख एलीट प्रोफेशनल और डेढ़ लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण से नए रोजगार सृजित होंगे। पर्यटन क्षेत्र में टूरिस्ट गाइड्स को IIM जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा 15 हजार स्कूलों और 5 हजार कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रावधान भविष्य की सोच और डिजिटल कौशल को मजबूत करेगा।
महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और C-Mart जैसे आर्थिक प्रोत्साहन के उपाय किए गए हैं। कृषि क्षेत्र में AI आधारित कृषि, सिंचाई सुधार और बाजार पहुंच बढ़ाने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। पशुपालकों को लोन-लिंक्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी के माध्यम से लाभ मिलेगा।
also read:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 181 हेल्पलाइन सेंटर का निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
स्वास्थ्य और मेडिकल वैल्यू टूरिज्मस्वास्थ्य
क्षेत्र में जिला अस्पतालों में ट्रॉमा केयर सेंटर, क्षमता विस्तार और रीजनल हेल्थ हब से सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी छूट से मरीजों को राहत मिलेगी।
टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश
सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, AI, क्वांटम मिशन और रिसर्च फंड से राजस्थान में टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़, अक्षय ऊर्जा और सोलर योजनाएं, तथा खनन सेक्टर के प्रावधान राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाई देंगे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राजस्थान को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
