राज्यदिल्ली

CM Atishi ने भाजपा पर आरोप लगाया कि हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के  प्रदूषित पानी से यमुना में बढ़ा अमोनिया

CM Atishi ने कहा कि भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए दिल्ली की हवा और पानी दोनों को प्रदूषित किया है।

CM Atishi: भाजपा शासित हरियाणा से बाहर निकाले जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। हरियाणा और यूपी के उद्योगों से निकलने वाला जहरीला पानी कालिंदी कुंज बैराज पर भी यमुना को प्रदूषित कर रहा है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने के बाद पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि वजीराबाद बैराज में हरियाणा से निकाले जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से अमोनिया का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। वजीराबाद, सोनिया विहार और भागीरथी जल प्रशोधन प्लांट की उत्पादकता इससे प्रभावित हुई है।

आतिशी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा को प्रदूषित किया और अब पानी को भी जहरीला बना रहा है। भाजपा शासित हरियाणा से बाहर निकाले जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। हरियाणा और यूपी के उद्योगों से निकलने वाला जहरीला पानी कालिंदी कुंज बैराज पर भी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप नदी में झाग बन रहा है।

भाजपा शासित हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। दिल्ली में पराली की दमघोंटू हवा से प्रदूषण बढ़ रहा है। भाजपा की राजनीति दिल्ली की हवा या यमुना को प्रदूषित करती है। यमुना प्रदूषित हो रही है क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से औद्योगिक कचरा यमुना में डाला जाता है। कालिंदी कुंज बैराज पर यमुना में लगातार झाग बन रहा है। हर साल सिर्फ दीपावली और छठ के समय झाग बनता है। इस समय हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा है, जो जानबूझकर हो रहा है। हरियाणा और यूपी के उद्योगों से कालिंदी कुंज बैराज पर आने वाले जहरीले पानी से यमुना प्रदूषित हो रहा है। इससे यमुना में झाग बन रहा है।

 

Related Articles

Back to top button