राज्यपंजाब

CM Bhagwant Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, अपना काम पूरी ईमानदारी, समर्पण, गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करें

CM Bhagwant Mann: लोक-हितैषी नीतियों के लाभ को जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचाना समय की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को सलाह दी कि वे अपना काम पूरी ईमानदारी, समर्पण, गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करें ताकि लोक-हितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुँचना सुनिश्चित हो सके।

CM Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, कहा- 'अपना काम ईमानदारी, गंभीरता और  प्रतिबद्धता से करें' - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अपने आधिकारिक निवास पर मंत्रियों से बातचीत करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनता ने हमें बड़ा जनादेश देकर हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रत्येक मंत्री का कर्तव्य है कि वे जनता की भलाई और राज्य की प्रगति के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राचीन गरिमा को बहाल करना और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना समय की जरूरत है।

CM Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, कहा- 'अपना काम ईमानदारी, गंभीरता और  प्रतिबद्धता से करें' - Dainik Savera Times | Hindi News PortalCM Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, कहा- 'अपना काम ईमानदारी, गंभीरता और  प्रतिबद्धता से करें' - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कैबिनेट में युवा चेहरे शामिल हुए हैं और ये नए मंत्री अपनी मेहनत से राज्य को शीर्ष पर पहुंचाएंगे। उन्होंने मंत्रियों को कहा कि वे मिशनरी उत्साह के साथ जनता की सेवा करें ताकि जनहित से जुड़े मुद्दे जल्द हल हों। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की भलाई के लिए कई विकासमुखी और लोक-हितैषी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री इन योजनाओं को बारीकी से लागू करना सुनिश्चित करेंगे।

CM Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, कहा- 'अपना काम ईमानदारी, गंभीरता और  प्रतिबद्धता से करें' - Dainik Savera Times | Hindi News PortalCM Mann ने नए मंत्रियों को दी सलाह, कहा- 'अपना काम ईमानदारी, गंभीरता और  प्रतिबद्धता से करें' - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

नए मंत्रियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे राज्य के लोगों की पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सपनों वाला राज्य बनाने के लिए नए मंत्री पूरी लगन से काम करेंगे। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि नए मंत्री राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को पूरी तेजी से और सही दिशा में लागू करने के लिए प्रेरक के रूप में काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button