पंजाब सरकार ने वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियमित कर बड़ी राहत दी है। सीएम भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे और विपक्ष पर निशाना साधा।
पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने बुधवार को वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस ऐतिहासिक कदम के तहत कई वर्षों से अनुबंध और डेली वेज पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया गया है।
लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को स्थायित्व
सीएम भगवंत मान ने समारोह के दौरान कहा कि इन कर्मचारियों की वर्षों से उपेक्षा की जा रही थी। “कुछ लोग 10-20 वर्षों से अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे थे। उन्हें नहीं पता होता था कि अगले दिन उनकी नौकरी रहेगी या नहीं। हमारी सरकार ने सभी मामलों की जांच कर, कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें नियमित करने का निर्णय लिया है,” मान ने कहा।
शिरोमणि अकाली दल और मजीठिया पर सीधा हमला बोला
सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर विपक्ष पर भी जोरदार हमला किया, खासकर शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह लोग पंजाब की जवानी को बर्बाद कर गए। जब हमने कार्रवाई की तो यही लोग विरोध करने लगे। पहले कहा जाता था कि हम बड़े तस्करों को नहीं पकड़ते, अब जब पकड़ा तो सवाल उठाए जा रहे हैं।”
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ 942 ਦਿਹਾੜੀਦਾਰ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਨ ‘ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਤੇ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ।
ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਦਿਹਾੜੀਦਾਰ ਦੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਇਹਨਾਂ ਕਾਮਿਆਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਨੂੰ ਅੱਜ ਬੂਰ ਪਿਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ… pic.twitter.com/ALMMflMeOz
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 30, 2025
पूर्व सरकारों की प्राथमिकताएं केवल सत्ता और पैसा: सीएम भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों की प्राथमिकता लोगों की सेवा नहीं बल्कि सत्ता और निजी फायदे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले के शासक जनता के हितों की अनदेखी कर अपने परिवारों के व्यवसायों को बढ़ाने में लगे रहे। “जब राजा ही व्यापार करेगा, तो जनता का भला कैसे होगा?” मान ने सवाल उठाया।
also read:- मुख्यमंत्री भगवंत मान का युवाओं को बड़ा तोहफा, वन विभाग…
जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की भूमिका
सीएम भगवंत मान ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका आने वाले वर्षों में और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। “पेड़ लगाना काफी नहीं है, उनकी देखभाल भी जरूरी है। हम गेस्ट हाउसों की हालत सुधारकर पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे,” मान ने कहा।
वित्तीय स्थिति और रोजगार की स्थिति पर भी टिप्पणी
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्रियों ने वर्षों तक कहा कि खजाना खाली है, जिससे युवा पलायन को मजबूर हो गए। “हमने सत्ता में आने के बाद वित्तीय प्रबंधन सुधारकर रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी है।
For More English News: http://newz24india.in



