राज्यराजस्थान

CM Bhajanlal Sharma: हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में दूदू के मोजमाबाद में

CM Bhajanlal Sharma: 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव वन विभाग 7 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के गाडोता,मोजमाबाद (दूदू) स्थित परिसर में  आयो​जित करेगा।

राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है। गाडोता में राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की  लगभग 15 हैक्टर भूमि पर लगभग 10 हजार पौधे लगाये जायेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों द्वारा सर्पिलाकार आकार में लगभग 100 पौधे यथा बरगद, पीपल, गूलर, पिलखन, बेलपत्र, कदम्ब आदि के लगाये जाएंगे।
सनातन धर्म में ध्यान और पूजा के लिये सर्पिल आकारों का उपयोग किया जाता है। सर्पिल आकार सृजन, संरक्षण और विघटन के शाश्वत चक्र का प्रतीक है,जो अस्तित्व की चक्रीय प्रकृति में हिन्दू विश्वास को दर्शाता है। इन 100 पौधों को मातृ वन के रूप में एक समूह बनाकर विकसित किया जायेगा।
राज्य स्तरीय वन महोत्सव में अमृता देवी वृक्ष मित्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। वन महोत्सव  स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला साथिनों,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनियों, स्काउट गाईड एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, ग्राम्य वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button