सीएम पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर दौरा: शारदा कॉरिडोर शिलान्यास और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में लिया हिस्सा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर दौरे पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 107 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन, धार्मिक और पर्यटन विकास का ऐलान।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर पहुंचे और शारदा घाट पर आयोजित शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह तथा माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सीएम ने 954.46 लाख रुपये और 30,975.89 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
शारदा घाट के प्रथम चरण में 107 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें 500 मीटर लंबा घाट, फ्लड रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, गेट, पैदल मार्ग, चेजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग, कर्म हरि पाठशाला और आध्यात्मिक जोन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सीएम ने कहा कि शारदा घाट का 200 वर्ग किमी क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी मी ने जनता से किए गए वादों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि मदरसा बोर्ड समाप्त किया जाएगा। अल्पसंख्यक स्कूलों में अब गुरुवाणी का पाठ होगा।
also read:- उत्तराखंड दौरे पर राजनाथ सिंह, सीएम योगी और मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत
इस दौरान सीएम ने प्रदेश में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कोटद्वार की घटना पर निशाना साधा और कांग्रेस पर भी हमला किया। अपने भाषण के माध्यम से उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति का बिगुल भी फूंका।
मुख्य बातें:
टनकपुर में शारदा कॉरिडोर शिलान्यास और माघ खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित।
107 करोड़ रुपये की प्रथम चरण परियोजना का उद्घाटन।
200 वर्ग किमी क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी का पाठ।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव की तैयारी का इशारा किया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



