
Panchayat 5 Release Date Out: भारत की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और दर्शकों में नए सीजन का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है।
पंचायत सीजन 5 कब होगी रिलीज? Panchayat 5 Release Date
प्राइम वीडियो ने घोषणा करते हुए कहा है, “Panchayat 5! फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। पंचायत का नया सीजन जल्द आ रहा है।” हालांकि रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि यह सीजन 2026 में रिलीज होगा। इससे पहले के सीजन की सफलता को देखते हुए फैंस को इस नई कड़ी का बेसब्री से इंतजार है।
Read:- Saiyaara Trailer Out: अहान पांडे और अनीत पड्डा की मोहब्बत…
सीजन 5 की कहानी में क्या होगा खास?
पंचायत सीजन 5 में फुलेरा गांव की कहानियों को और भी रोमांचक बनाया जाएगा। (Panchayat 5 Release Date) खास तौर पर सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रधान जी के चुनाव की भी गुत्थी सुलझेगी कि आखिर किसने चुनाव जीता।
इसके अलावा, यह भी दिखाया जाएगा कि सचिव जी एग्जाम पास कर फुलेरा छोड़ेंगे तो उनका स्थान कौन लेगा। वहीं, पिछले सीजन में प्रधान जी पर गोली चलाने वाले रहस्य का पर्दाफाश भी इस सीजन में होगा।
पंचायत का जादू बरकरार
पंचायत वेब सीरीज अपने सहज और हृदयस्पर्शी कंटेंट के लिए जानी जाती है। ग्रामीण जीवन की सादगी, हास्य और जज्बातों को पर्दे पर खूबसूरती से उतारने वाली यह वेब सीरीज लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है।
फैंस की यह उम्मीद है कि ‘पंचायत सीजन 5’ भी अपने पिछले सीजन की तरह ही दिल जीतने में कामयाब होगा और फुलेरा की कहानी को नए अंदाज में पेश करेगा।
For More English News: newz24india.in