राज्यपंजाब

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, दिया अहम ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने और विशेष राहत पैकेज की मांग की।

पंजाब में जारी भारी बारिश और बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टांडा क्षेत्र के बेट क्षेत्र रड़ा मंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्यास नदी के किनारे बसे गांव अब्दुल्लापुर, मियानी और टांडा श्री हरगोबिंदपुर रोड पर बने अस्थायी शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के साथ होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, हलका टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, जिला प्रशासन और नहर विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Also Read: पंजाब बाढ़ अपडेट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजी गई राहत सामग्री वितरित की और इस मुश्किल वक्त में मदद के लिए धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सबका कर्तव्य है कि वे अपने भाई-बहनों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद नुकसान की गिरदावरी कराई जाएगी और राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करेगी।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पंजाब में आई इस बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए और राज्य के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाए, जिससे बाढ़ से प्रभावित किसानों और आम जनता का पुनर्वास किया जा सके।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button