राज्यमध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

CM Mohan Yadav: एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

CM Mohan Yadav से मंत्रालय में साहस और संकल्प की मिसाल पेश कर रही मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध सोलो साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। CM Mohan Yadav ने आशा के साहसिक सफर की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहे।

17,200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा

साइकिलिस्ट कु. आशा मालवीय ने बताया कि वह अब तक लेह-लद्दाख सहित 17,200 किलोमीटर की यात्रा अपनी सामान्य साइकिल से पूरी कर चुकी हैं। उनके इस प्रयास ने न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

CM Mohan Yadav ने आशा मालवीय के इस साहसिक अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा युवाओं और खासतौर पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। CM Mohan Yadav ने आशा को भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा का यह सफर महिला सशक्तिकरण और दृढ़ इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button