CM Mohan Yadav का जन्मदिन पर उज्जैन में हुआ अभूतपूर्व स्वागत

CM Mohan Yadav: 100 किलो के वृहद पुष्पहार से किया अभिनंदन
CM Mohan Yadav का जन्मदिन पर 5 हजार से अधिक लोगों ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक से स्वागत व अभिनंदन किया। चिंतामन गणेश मंदिर स्थित महाकाल परिसर में CM Mohan Yadav का विशाल जनसमूह ने स्वागत किया। इनमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे ,पुरूष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमति कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़ और अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
CM Mohan Yadav ने आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपके स्नेह और आशीष के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। आपसे मिले बिना जी नहीं भरता है। इसलिए मैं दौड़ के आपके पास चला आता हूं। CM Mohan Yadav ने कहा कि उज्जैन की भूमि पर उद्योगों की बहार आने लगी है। आज हमने 1200 करोड़ रुपए से अधिक के उद्योगों को लगाने के लिए भूमि-पूजन किया है। इसमें 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और आने वाले समय में कई लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हमारे प्रदेश में आने वाला है।
CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। लगातार प्रयास से हम सफलता पा रहे हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से हम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। विकास की रफ्तार अब नहीं रुकेगी। आम जनता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
सम्मान समारोह के बाद CM Mohan Yadav को फलों से तौला भी गया और मित्र मण्डल कार्यकर्ताओं ने कतार लगाकर CM Mohan Yadav का फूल, मोतियों की माला से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने आत्मीयता से CM Mohan Yadav को आशीर्वाद भी दिया।