राज्यमध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav ने  यूपी के सीएम योगी को भोज ताल के दृश्य दिखाए, और स्वागत किया

CM Mohan Yadav से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौजन्य भेंट की।

CM Mohan Yadav ने मुख्यमंत्री योगी को अंगवस्त्रम पहनाकर और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने भोपाल की बड़ी झील (भोजताल) का सांध्यकालीन अद्भुत सौंदर्य निवास कार्यालय से देखा। CM Mohan Yadav ने कहा कि यह झील सदियों से भोपाल की पहचान है। इसे जल संग्रहण के लिए यहां के प्रजापालक शासकों ने उच्च तकनीक का उपयोग करके बनाया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की।

CM Mohan Yadav ने  यूपी के सीएम योगी को भोज ताल के दृश्य दिखाए, और स्वागत किया

चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पूछा कि मध्य प्रदेश में सिंहस्थ कब है? CM Mohan Yadav ने उन्हें बताया कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में होगा। सिंहस्थ आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए हमने मध्य प्रदेश से अधिकारियों का एक दल भी भेजा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button