राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini ने लाडवा विधानसभा में सुनी आमजन व कार्यकर्ताओं के मन की बात

CM Nayab Saini: केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कर रही है कार्य

CM Nayab Saini ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है।  देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के सभी लोगों का उत्थान हो रहा है।

CM Nayab Saini लाडवा के एक निजी पैलेस में आयोजित  कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल,  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात को सुना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी,मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।

CM Nayab Saini ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को  कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। इस प्रदेश में जिस प्रकार  कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका भी अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मैगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे।

CM Nayab Saini ने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तब्बजो देकर सरकार समाधान कर रही है। आमजन को अपनी समस्या लेकर चंडीगढ ना आना पडे, इसके लिए जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में 2 दिन समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button