
CM Nayab Saini: इंग्लैंड के साथ मिलकर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
CM Nayab Saini ने कहा कि इस बार इंग्लैंड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। हर वर्ष अलग-अलग देश में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अलग देश को शामिल किया जाता है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
CM Nayab Saini हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्रह्म सरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन के सफल आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
CM Nayab Saini ने कहा कि पंजाब की जनता पहले कांग्रेस से तंग थी और अब आम आदमी पार्टी से महातंग हो चुकी है। इन दोनों सरकारों से तंग होने के बाद जनता ने अब पंजाब में भी कमल खिलाने का मन बना लिया है, क्योंकि दोनों पार्टियों ने पंजाब की जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने केवल खुद के विकास के लिए काम किया है। CM Nayab Saini ने जनता के बारे में कुछ करना तो दूर उनके बारे में अच्छा सोचा तक नहीं है।
CM Nayab Saini ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज की कानून व्यवस्था को भलीभांति जानती है। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। जहां भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन होता है, वहां पर पुलिस जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेती है।
CM Nayab Saini ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में जगह दे। उन्होंने कहा कि घटना कब घट जाए, यह इंसान के बस की बात नहीं है। इस दुर्घटना में हमारे जिला की बेटी की भी जान गई है, जोकि बहुत ही दुखद समाचार है। ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के हर तरह के सहयोग के लिए सरकार साथ खड़ी है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।