राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini: 15 मार्च से इस बार सरकारी खरीद शुरू होगी, किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया

हरियाणा के CM Nayab Saini ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि इस बार सरसों की फसल के मंडी में जल्द आगमन को देखते हुए 28 मार्च की जगह 15 मार्च से ही सरकारी खरीदें शुरू कर दी जाए।

CM Nayab Saini ने रबी विपणन मौसम (2025–26) के दौरान सरसों की खरीद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

CM Nayab Saini ने सरसों खरीद की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखती है और किसानों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयास करती है।

हरियाणा पहला राज्य है जहां सभी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती है।

CM Nayab Saini ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा  कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरसों की खरीद करने के लिए 108 मंडियां बनाई गई हैं।

CM Nayab Saini ने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्डों और संबंधित विभागों को सरसों की खरीद को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए निर्देश दिए।

CM Nayab Saini को अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सामान्य रूप से 17 से  20 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई जाती है जबकि रबी फसल सीजन 2024-25 के दौरान 21.08  लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई गई है। ऐसे में अनुमानित उत्पादन 15.59 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

CM Nayab Saini ने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरे ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित करनी चाहिए, ताकि वे उक्त समर्थन मूल्य का लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सरसों को हैफेड और हरियाणा राज्य भण्डारण निगम खरीदेंगे।

कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग और राज्य भण्डारण निगम के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button