राज्यहरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनसंवाद बना मिसाल, सड़क पर रुककर जनता से सीधे संवाद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा दौरे के दौरान काफिला रोककर आम जनता से सीधा संवाद किया। नशे के खिलाफ सख्ती और कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देकर जनसेवा की मिसाल पेश की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने सादगीभरे व्यवहार और जनसंवाद के नए अंदाज के कारण प्रदेश में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वे न केवल कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, बल्कि आमजन से सीधे जुड़कर जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और समाधान करना उनकी कार्यशैली की पहचान बनती जा रही है।

सड़क पर रुके काफिले, जनता से की सीधी बातचीत

अपने हालिया सिरसा दौरे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने काफिले को बीच रास्ते में रोककर आम लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने यह दिखाया कि नेता और जनता के बीच दूरी खत्म होनी चाहिए, और जनता के बीच पहुंचकर ही असल विकास संवाद संभव है।

बिना प्रोटोकॉल जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का यह दौरा पारंपरिक राजनीति से अलग दिखाई दिया। उन्होंने सिरसा के कार्यक्रमों के साथ-साथ सड़कों, गलियों और घरों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया, जलपान किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने बच्चों से मिलकर स्नेह दिखाया और चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाकर आत्मीयता का परिचय दिया।

Also Read: हरियाणा के गुरुग्राम में 267 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 का होगा आधुनिक रूपांतरण

नशामुक्ति और लापरवाह अफसरों को सख्त संदेश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सिरसा और डबवाली पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला पूर्ण रूप से नशामुक्त हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यकर्ताओं को दी ऊर्जा, पार्टी को बताया परिवार

मुख्यमंत्री सैनी ने कार्यकर्ताओं के बीच भी जाकर सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही पार्टी की असली ताकत है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “कार्यकर्ताओं के सुझाव और अनुभव संगठन को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रहा है।”

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button