राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: खेल के मैदान में खिलाड़ी हो या युद्ध के क्षेत्र में सैनिक, जीत हमेशा भारत की हुई 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: अनाज मंडियों में धान खरीद के पुख्ता प्रबंधकिसानों को फसल बेचने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल के मैदान में हमारे खिलाड़ी हों या युद्ध के क्षेत्र में सैनिक, जीत हमेशा भारत की हुई है। एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराकर एक भव्य जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा की बाबैन तहसील में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरा ध्यान रख रही है। अनाज मंडियों में धान खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के मशीनी युग में सारे काम मशीनों से होते हैं। पहले हाथ से कटाई में कई दिनों तक फसल खेतों में पड़ी रहती थी, जिसे नमी की मात्रा नियंत्रण में रहती थी, लेकिन अब मशीनों की कटाई के तुरंत बाद फसल अनाज मंडी में पहुंच रही है। धान खरीद से पहले फसल में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से ज्यादा न हो, इसके लिए किसानों से सहयोग की अपील है।

ALSO READ:- मुख्यमंत्री नायब सैनी: प्रधानमंत्री जब भी आत्मनिर्भर भारत…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गेट पास, फसल पंजीकरण से लेकर अन्य सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इतना ही नहीं फसल खरीद के बाद भुगतान भी जल्द से जल्द करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, जो पहले सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और इसके बाद कुरुक्षेत्र में नए आपराधिक कानून की उपलब्धियां पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर अंबाला कमिश्नर संजीव वर्मा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button