राज्यबिहार

CM Nitish Kumar ने प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

CM Nitish Kumar ने प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

CM Nitish Kumar ने अपने शोक संदेष में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह नेवैष्विक स्तर पर विस्तार किया। उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

भारत सरकार की ओर से उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण एवं 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Source: https://state.bihar.gov.in

Related Articles

Back to top button