राज्यउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वां जन्मदिन आपदा पीड़ितों के बीच मनाया, JCB पर चढ़कर लिया राहत कार्यों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना 50वां जन्मदिन आपदा पीड़ितों के बीच मनाया। देहरादून में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने JCB पर चढ़कर राहत कार्यों की निगरानी की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने 50वें जन्मदिन को सादगी और सेवा के साथ मनाते हुए एक नई मिसाल कायम की। जहां आमतौर पर राजनेता जन्मदिन को समारोह के रूप में मनाते हैं, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने इस दिन को आपदा पीड़ितों के दर्द को साझा करने और राहत कार्यों की निगरानी में समर्पित कर दिया।

रातभर हुई भारी बारिश के बाद सुबह से ही मोर्चा संभाला

सोमवार देर रात से देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों को प्रभावित किया। बारिश के कारण बादल फटने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह होते ही स्वयं राहत कार्यों की कमान संभाली और सबसे पहले सहस्रधारा एवं मालदेवता क्षेत्र का निरीक्षण किया।

कार से उतरे, सीधे JCB पर चढ़े और पहुंचे पीड़ितों के बीच

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सीधे JCB पर चढ़कर राहत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों को तत्काल सहायता दी जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आपदा के इस समय में सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जो भी प्रभावित हुआ है, उसे त्वरित राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

ALSO READ:- दून मौसम अलर्ट: दून में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, सभी…

कोई औपचारिकता नहीं, कोई जश्न नहीं सिर्फ सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का औपचारिक समारोह या उत्सव नहीं मनाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है, और इस दिन को आपदा पीड़ितों के बीच रहकर बिताना ही सबसे बड़ा उपहार है।

 तहसील दिवस पर वर्चुअल संवाद

जन्मदिन के दूसरे दिन, बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश भर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: “तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच है। हमारा लक्ष्य है कि हर समस्या का समाधान निर्धारित समयसीमा में किया जाए।”

For English News: http://newzindia.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button