
राजा फिल्म के गीत की पहली लाइन बोलकर, CM Rekha Gupta ने अपने लक्ष्य को साझा किया। उन्होंने क्या गिनाया? जानिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता CM Rekha Gupta ने अपने मिशन के बारे में दिल्लीवासियों को बताया। राजा फिल्म के गीत की पहली लाइन बोलकर, उन्होंने अपने लक्ष्य को साझा किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कर पाऊँ तो…आइए जानते हैं रेखा गुप्ता ने क्या कुछ कहा।
CM Rekha Gupta ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को इतना विश्वास मुझमें हो कि उनके लिए मैं खड़ी हूं। मैं उनकी हर परेशानी को समझती हूँ और हम हर संभव प्रयास करेंगे कि वह हल हो जाए। कोई भी प्रयास छोड़ेंगे नहीं। सीएम ने कहा कि मेरा केवल इतना छोटा सा मिशन है। वो कहते हैं ना कि दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा। इसके बाद सीएम ने एक-एक कर अपने दिल की बात बताई।
CM Rekha Gupta ने कहा कि मैं केवल इतना कर पाऊं कि दिल्ली की तकलीफों को कम कर पाऊं।। दिल्ली को वास्तव में वैश्विक राजधानी बनना चाहिए। दिल्ली में पॉल्यूशन न हो। दिल्ली से कोई भागे ना। ये मेरा लक्ष्य है। इसके बाद, रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय शिक्षा देनी चाहिए। हमारा लक्ष्य है स्वास्थ्य को एक नए स्तर पर ले जाना।
ये मेरा लक्ष्य है कि दिल्ली में यमुना मइया को सम्मान मिले। रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं जीरो से शुरू करना होगा। भाजपा नेता ने आप सरकार पर भी तंज कसा। रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले सीएम ने पंजाब से गोवा की राजनीति की थी। इसलिए उन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। मैं दिल्ली की हूं, इसलिए मैं जब बुलाएंगे आ जाऊंगी। दरअसल रेखा गुप्ता किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जहां आयोजकों ने उनसे कहा था कि यहां बीते 25 साल में पहली बार कोई सीएम आया है।