राज्यदिल्ली

CM Rekha Gupta: दिल्ली में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस कानून लागू होगा

दिल्ली की CM Rekha Gupta आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र के भंवर सिंह कैंप पहुंची। यहां पर, उन्होंने झुग्गी बस्ती में रहने वालों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।

दिल्ली की CM Rekha Gupta आरके पुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप पहुंची। यहां पर उन्होंने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। CM Rekha Gupta ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

झुग्गी इलाके में रहने वाले लोगों की सुनी समस्याएं

इस समय, मीडिया से बातचीत करते हुए CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट बनाया जा रहा है। अलग-अलग वर्गों में जाकर या फोन पर उनसे सुझाव लेकर उनकी अपेक्षाओं को जानते हैं। मैंने सभी व्यापारी और महिला संगठनों को फोन किया। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को भी बुलाया गया। दिल्ली देहात क्षेत्र के लोगों को भी मैं अभी फोन कर रहा हूँ। इसी कड़ी में हम आज दिल्ली झुग्गी बस्ती के लोगों से भी बातचीत करने आए कि उनके मन में क्या-क्या पीड़ा है और वो दिल्ली सरकार से क्या-क्या काम चाहते हैं। इन सभी लोगों की तकलीफों को दूर किया जाएगा। ऐसा मैंने इन सभी को विश्वास दिलाया है।

नशे की जीरो टॉलरेंस नीति

दिल्ली में जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। दिल्ली के हर कोने में नशे की समस्या को दूर करने के लिए उचित उपाय होंगे। इस समस्या को खत्म करने के लिए मैं पुलिस कमिश्नर से मिलूंगी और जहां भी समस्या है, उसके समाधान पर चर्चा करूंगी।

समस्याओं का करेंगे समाधान

दिल्ली में कचरा प्रबंधन के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि हमारी नीति और इरादा दोनों स्पष्ट है। काम करना है, काम कर रहे हैं। काम करते रहेंगे तो समस्याओं का समाधान भी होगा। समस्याओं का समाधान भी करेंगे और उसका उपचार भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button