राज्यउत्तर प्रदेश

CM Yogi Adityanath का सख्त आदेश, भाजपा जिलाध्यक्ष मंत्रियों की सरकारी बैठक में नहीं बैठेंगे

CM Yogi Adityanath ने भाजपा के जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि सरकारी मंत्रियों की बैठकों में संगठन का कोई पदाधिकारी उपस्थित नहीं होगा।

CM Yogi Adityanath: भारतीय जनता पार्टी के जिला या महानगर अध्यक्ष सरकारी अफसरों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकों में भाग नहीं लेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में सरकारी अफसरों और संगठन के नेताओं से अलग-अलग बैठकें करनी होंगी। सरकारी बैठकों में मंत्रियों के संगठन पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों की बैठक में यह आदेश दिया था। जिलाध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को अब सरकारी समीक्षा बैठकों में प्रवेश रोक दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के साथ ही 2027 की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पहले से ही उपचुनाव वाली सीटों पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मंत्रिपरिषद की बैठक में अधिकांश मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में भी बदलाव किया था। सभी प्रभारी मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में सक्रिय रहने, वहां रात्रि प्रवास करने सहित कई निर्देश दिए गए थे।।

बैठक में प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया गया था कि संगठन के लोगों के साथ और सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें करें। सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करें। कार्यकर्ताओं की सुनें। उनके जायज काम हो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में उपस्थित थे। एक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोनों बैठकें अलग-अलग होंगी। पार्टी जिलाध्यक्ष या संगठन के पदाधिकारी सरकारी बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। यदि उनके पास कोई समस्या है, तो उसे अलग से सुना जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button