राज्यउत्तर प्रदेश

CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में एक दुर्लभ नस्ल की पुंगनूर गाय को दुलार कर खिलाया गुड़

CM Yogi: देशभर में गोसेवा के लिए प्रसिद्ध गोरक्षपीठ में गोवंश का संसार अब और भी समृद्ध है। देश में अति दुर्लभ नस्ल में सम्मिलित आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय को भी गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में लाया गया है।

CM Yogi: देशभर में गोसेवा के लिए प्रसिद्ध गोरक्षपीठ में गोवंश का संसार अब और भी समृद्ध है। देश में अति दुर्लभ नस्ल में सम्मिलित आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय को भी गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में लाया गया है। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह पुंगनूर नस्ल के गोवंश जोड़ी (बछिया और बछड़ा) को अपने हाथों से गुड खिलाया जब वे मंदिर की गोशाला में पहुंचे। गुरुवार को दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल, उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर जाकर मत्था टेका।

CM योगी की दिनचर्या में हर बार गोरखनाथ मंदिर में गोसेवा शामिल होती है। शुक्रवार, गोसेवा के लिए विशेष था। कारण, मंदिर की गोशाला में आंध्र प्रदेश के पुंगनूर नस्ल की देसी गोवंश की एक नन्ही जोड़ी (बछिया-बछड़ा) का भी यहां आगमन हो चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुंगनूर नस्ल की इस जोड़ी को बहुत प्यार दिया। दोनों के माथे पर हाथ फेरते हुए, गर्दन सहलाते हुए उन्होंने यह कहकर स्नेह दिया, ‘अरे रे रे, तुम्हें माई की याद आ रही है ना!’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ देर तक उन्हें भावुक होकर दुलारते रहे और फिर अपने हाथों से उन्हें खुद खिलाया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोवंशों के साथ भी समय बिताया। गोशाला में सीएम योगी ने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही बहुत से गोवंश दौड़कर उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरीनिर्देशदिए।

 

Related Articles

Back to top button