राज्यउत्तर प्रदेश

CM Yogi: लगातार आठ बार झंडा फहराने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने योगी, एक साथ दो रिकॉर्ड बनाए

CM Yogi: 78वें स्वाधीनता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मुख्यमंत्री ने लगातार आठ बार झंडा फहराया है। उनका नाम स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का भी रिकार्ड है।

CM Yogi: 78वें स्वाधीनता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। विधानभवन के सामने आठ बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें स्वतंत्रता के बाद सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का भी रिकार्ड मिल गया है। उससे पहले, पं. गोविंद बल्लभ पंत ने 17 जुलाई 1937 से 2 नवंबर 1939 तक और 1 अप्रैल 1946 से 20 मई 1952 तक यूपी का मुख्यमंत्री बने रहने का 8 वर्ष 127 दिन का रिकार्ड रखा था।

CM Yogi: लगातार आठ बार झंडा फहराने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने योगी, एक साथ दो रिकॉर्ड बनाएCM Yogi: लगातार आठ बार झंडा फहराने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने योगी, एक साथ दो रिकॉर्ड बनाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहरण करने की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर प्रदेशवासियों के प्रति उनके अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस उपलब्धि को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस से पोस्ट किया गया है। योगी सरकार ने एक पोस्ट में कहा कि “25 करोड़ प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए लगातार 8वीं बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया है।””

पोस्ट में आगे कहा, “यह ऐतिहासिक उपलब्धि योगी आदित्यनाथ के प्रति उत्तर प्रदेश वासियों के अटूट विश्वास और समर्थन की परिचायक है।” “नया उत्तर प्रदेश” देश के विकास के इंजन के रूप में “विकसित भारत” के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महाराज जी का हार्दिक अभिनंदन। जय हिंद! 2017 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनकी कार्यनिष्ठा को देखते हुए प्रदेश की जनता ने वर्ष 2022 में उन्हें दोबारा समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यूपी के मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल

1- पं. गोविंद वल्लभ पंत—–8 वर्ष 127 दिन (स्वतंत्रता और उत्तर प्रदेश के गठन से पहले)

2- योगी आदित्यनाथ——–7 वर्ष 138 दिन (दूसरा कार्यकाल)

3- मायावती————–7 वर्ष 16 दिन (चार कार्यकाल)

4- मुलायम सिंह यादव——6 वर्ष 274 दिन (तीन कार्यकाल)

5- डा. संपूर्णानंद ———5 वर्ष 345 दिन (दो कार्यकाल)

6- अखिलेश यादव——–5 वर्ष 4 दिन (एक कार्यकाल)

7- नारायण दत्त तिवारी——3 वर्ष 314 दिन (चार कार्यकाल)

8- चंद्रभान गुप्ता———-3 वर्ष 311 दिन (चार कार्यकाल)

9-कल्याण सिंह———–3 वर्ष 217 दिन (दो कार्यकाल)

10 सुचेता कृपलानी———3 वर्ष 163 दिन (एक कार्यकाल)

11-वीर बहादुर सिंह——–2 वर्ष 275 दिन (एक कार्यकाल)

12- पं. कमलापति त्रिपाठी—2 वर्ष 70 दिन

13- विश्वनाथ प्रताप सिंह—2 वर्ष 40 दिन

Related Articles

Back to top button